होम / बस्तर में डेंगू और जापानी बुखार का कहर,अब तक 5 लोगों ने गवाई जान

बस्तर में डेंगू और जापानी बुखार का कहर,अब तक 5 लोगों ने गवाई जान

• LAST UPDATED : July 24, 2022

इंडिया न्यूज़, |Bastar | Dengue and Japanese Fever : बस्तर जिले में डेंगू ने कहर मचा रखा है अब तक जिले में 450 डेंगू के केस मिल चुके है | डेंगू एक मौसमी बीमारी है| बस्तर जिले में डेंगू के साथ साथ जापानी बुखार ने भी दस्तक दे दी है | अब तक 11 लोग जापानी से जुंज रहे है एक बच्चे की मौत भी हो गई है | डेंगू से बीमार लोगो का अस्पताल में इलाज चल रहा है | इस मौसमी बुखार से निपटने के लिए स्वस्थ विभाग की टीम गाँव और शहर में दवाई का छिड़काव कर रही है | बस्तर जिले के कलेक्टर गांवों से लेकर शहर के वार्डों में खुद जाकर जायजा किया | स्वस्थ विभाग की टीम को दिशा निर्देश दिए |

89 जाँच में से 39 पॉजिटिव 

जानकारी के अनुसार शनिवार को 89 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया , जिनमें 39 लोगो को डेंगू पाया गया । पॉजिटिव मरीजों में शहरी लोगों की संख्या अधिक है| पिछले करीब 15 से 20 दिनों में डेंगू के 450 मरीज मिल चुके हैं।

Dengue and Japanese Fever

वहीं पिछले 15 दिनों में जापानी बुखार के जगदलपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1-1 मरीज, बकावंड में 1, दरभा में 4, बस्तर ब्लॉक में 3 और लोहंडीगुड़ा में 2 पाए गए है। जापानी बुखार का प्रभाव भी बढ़ता जा रहा है | वही इसका प्रभाव बच्चो में ज्यादा देखने को मिल रहा है | जापानी बुखार से बचने के लिए बच्चों को टीका लगाने में भी जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जापानी बुखार 1 से लेकर 15 साल तक बच्चों को ज्यादा हो रहा है।

ऐसे फैलता है जापानी बुखार : 

. विशेषज्ञों के अनुसार, जलीय पक्षी, सुअर में इस बीमारी के विषाणु होते है |
. डेंगू के मच्छर से भी जापानी बुखार फैलता है।
. जापानी बुखार एनसेफेलाइटिस वायरस से फैलता है |
. यह बुखार मच्छरों से इंसानो में फैलता है |
. जापानी बुखार की खोज 1871 में हुई थी |

डेंगू के बारे में जाने: 

. डेंगू एडीज प्रजाति मच्छर के काटने से लोगों में फैलते हैं।
. डेंगू का मच्छर साफ़ पानी में पनपता है |
. एडीज डेंगू के वायरस को फैलाने का काम करता है |
. डेंगू के शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सर्दी, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द और उल्टी आदि |

लैब में अब 500 रुपए में डेंगू की जांच 

डेंगू की जाँच अब 500 रुपए में की जाएगी | इसके लिए प्रशासन ने एक निजी लैब को चुना है | जगदलपुर के निजी पौथोलॉजी लैब में अब 500 रुपए में डेंगू की जांच की जाएगी। इसकी जानकारी प्रशासन ने शनिवार को हुई निजी लैब के साथ बैठक के बाद दी | डेंगू की जाँच के लिए 500 रुपए फिक्स किये गए है | इससे लोगो को कुछ रहत मिलेंगी |

Collector Chandan Kumar

कलेक्टर चंदन कुमार ने जगदलपुर शहर के माता संतोषी वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्डो में जाकर लोगो से मुलाकात की । यहां डेंगू, मलेरिया रोग के रोकथाम के लिए वार्डों में किए जा रहे दवा का छिड़काव करने का कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर चंदन कुमार ने लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक रहने के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के संबंध में भी चर्चा की । कलेक्टर ने निगम आयुक्त को शहर के वार्डों में लगातार दवा का छिड़काव करनेका आदेश दिया | साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के विशेष कदम उठाए।

Read more : दुर्ग-भिलाई में हुई रिकॉर्डतोड़ वर्षा, इंदर देव ने 24 घंटे में की 137.4 मिमी पानी की बौछार

यह भी पढ़ें  : स्कूल शिक्षा विभाग ने करवाई स्कूलों की प्रतियोगिता, 55370 स्कूलों में से 2473 ने किया 5 स्टार प्रदर्शन

 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox