Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsCovid India: फिर पैर पसारने लगा कोरोना, कोरोना जेएन 1 सक्रिय मामलों...
HomeBreaking NewsCovid India: फिर पैर पसारने लगा कोरोना, कोरोना जेएन 1 सक्रिय मामलों...

Covid India: फिर पैर पसारने लगा कोरोना, कोरोना जेएन 1 सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार

India News  (इंडिया न्यूज़) Covid India: देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बता दे हर दिन कोरोना के मामलों की पुष्टी हो रही है। बढ़ते कोरोना के आंकड़ों ने शासन प्रशासन के माथे पर भी चिंती की लकीरें खीद दी है। बता दें कि कोरोना के एन वेरिएंट की जबसे देश में एंट्री हुई तब से कोरोना के नए आंकड़ों के मामले 1000 तक पहुंच गए है। यह आकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह सब-वेरिएंट पहुंच गया है।

कोरोना वायरस सब-वेरिएंट JN.1 के अब तक के आंकड़े

  • कर्नाटक में 214 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • महाराष्ट्र में 170 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • केरल में 154 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • आंध्र प्रदेश में 189 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • गुजरात में 76 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • गोवा में 66 नए वेरिएंट की पुष्टी हुई है।
  • तेलंगाना और राजस्थान में 32-32
  • JN.1 के छत्तीसगढ़ में 25
  • तमिलनाडु में 22 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • दिल्ली में 16 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • उत्तर प्रदेश में 6 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • हरियाणा में 5 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • ओडिशा में 3 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • पश्चिम बंगाल में 2 नए वेरिएंट की पुष्टी
  • उत्तराखंड में एक मरीज हैं

कब हुई भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केरल की 79 वर्षीय एक महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के लक्षण मिले थे। जिसके बाद उसकी 18 नवंबर 2023 को आरटी-पीसीआर जांच की गई थी। जिसमें वो कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। इसी केस से कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टी हुई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के नए मामलों को देखते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए सब-वेरिएंट के अब तक कुल 1,013 मरीजों के मामले सामने आए है।

Read Also : Home remedies for cold in babies: बच्चों को सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular