India News (इंडिया न्यूज़) Covid India: देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बता दे हर दिन कोरोना के मामलों की पुष्टी हो रही है। बढ़ते कोरोना के आंकड़ों ने शासन प्रशासन के माथे पर भी चिंती की लकीरें खीद दी है। बता दें कि कोरोना के एन वेरिएंट की जबसे देश में एंट्री हुई तब से कोरोना के नए आंकड़ों के मामले 1000 तक पहुंच गए है। यह आकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह सब-वेरिएंट पहुंच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केरल की 79 वर्षीय एक महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के लक्षण मिले थे। जिसके बाद उसकी 18 नवंबर 2023 को आरटी-पीसीआर जांच की गई थी। जिसमें वो कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। इसी केस से कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टी हुई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के नए मामलों को देखते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए सब-वेरिएंट के अब तक कुल 1,013 मरीजों के मामले सामने आए है।
Read Also : Home remedies for cold in babies: बच्चों को सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के…