Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsAyodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: राम मंदिर पर इजरायल ने...
HomeBreaking NewsAyodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: राम मंदिर पर इजरायल ने...

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: राम मंदिर पर इजरायल ने दी शुभकामनाएं

India News (इंडिया न्यूज़) Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Updates: आज देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर खुशी का माहौल है। आज का दिन देशवासियों के लिए दिवाली पर्व जैसा है। जिसके चलते ही आज सभी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के चलते दिवाली पर्व मना रहे है। भारत देश की इतनी बड़ी उपल्बधि के चलते सभी भारत के लोगों को शुभकामनाएं दे रहे है।

राजदूत नाओर गिलोन ने किया ट्वीट 

राजदूत नाओर गिलोन ने ट्वीट किया, “मैं राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए काफी उत्साहित हूं।”

बता दें कि आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके चलते तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे मंदिर को रंग- बिरंगे फूलों से सजाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ही मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

Also Read: Ram Mandir LIVE News: अयोध्या में आज होगी प्राण- प्रतिष्ठा, देश के दिग्गजों का आगमन शुरु

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular