Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodKhatron ke khiladi: बिग बॉस के ये सेलेब्स नजर आ सकते हैं...
HomeBollywoodKhatron ke khiladi: बिग बॉस के ये सेलेब्स नजर आ सकते हैं...

Khatron ke khiladi: बिग बॉस के ये सेलेब्स नजर आ सकते हैं खतरों के खिलाड़ी में, जानें कौन कौन है इसमें शामिल?

India News ( इंडिया न्यूज ), Khatron ke khiladi: रोहित शेट्टी ने अपने शो खतरों के खिलाड़ी के लिए कास्टिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस स्टंट शो में बिग बॉस के बड़े सेलेब्स के साथ और कभी कई दिग्गज स्टार दिख सकते हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी इसके लिए बिग बॉस 17 के हाउस में भी पहुंचे थे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस शो में नजर आ सकते हैं..

खतरों के खिलाड़ी के लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

1. मुनव्वर फारुकी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी का आता है। बिग बॉस के विनर होने के बाद उनके फैंस इनको और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में लोग अब उनको खतरों के खिलाड़ी में देखना चाहते हैं।

2. अभिषेक कुमार

इस सूची में  बिग बॉस 17 रनरअप अभिषेक कुमार का भी नाम आता है। बता दें कि इनको तो रोहित शेट्टी ने बिग बॉस हाउस में ही खतरों के खिलाड़ी का ऑफर कर दिया था। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक कुमार इस शो का हिस्सा होते हैं या नही।

3. मन्नारा चोपड़ा

बिग बॉस में मन्नारा के क्यूट अंदाज ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। खबरों के मुताबिक वो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं।

4. अभिषेक मल्हान

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 रनरअप अभिषेक मल्हान को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। अब यह देखना काफी अहम होगा कि अभिषेक इस शो का हिस्सा होते हैं या नही।

5. धनश्री वर्मा

भारतीय स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी इन दिनें झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार वो रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकती हैं।

6. शोएब इब्राहिम

खतरों के खिलाड़ी के लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

7. मनीषा रानी

मनीषा रानी फिलहाल झलक दिखला में दिख रहा हैं। खबरों की माने तो वो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकती हैं।

8. विवेक दहिया

खबरों के मुताबिक टीवी एक्टर विवेक दहिया को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। अब वो इसका हिस्सा होते हैं या नही यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Read More:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular