होम / मध्य प्रदेश: गुना में जिंदा जलाई गई आदिवासी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

मध्य प्रदेश: गुना में जिंदा जलाई गई आदिवासी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज़, Bhopal News : भूमि विवाद को लेकर पुरुषों के एक समूह द्वारा जलाई गई एक आदिवासी महिला की यहां हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 80 फीसदी जल चुकी थी। गुना जिले के धनेरिया गांव की रहने वाली रामप्यारी बाई को ग्रामीणों के एक समूह ने उसकी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर आग लगा दी थी।

महिला का शुक्रवार रात हो गया निधन 

उसके लगातार विरोध से नाराज ग्रामीणों के समूह ने 2 जुलाई को गांव में उसको आग लगा दी थी। हमीदिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ ने पुष्टि की कि महिला का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने कहा कि शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है। महिला सहरिया जनजाति की थी।

पुलिस में दर्ज उनकी शिकायत के अनुसार, छह बीघा जमीन जिस पर आरोपी कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पूर्व दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत रामप्यारी बाई के परिवार को आवंटित की गई थी।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार कि स्थानीय प्रशासन ने इस साल मई में परिवार के पक्ष में जमीन से जुड़े विवाद को भी सुलझा लिया था। लेकिन फिर भी बदमाश अपने स्टैंड से नहीं हटे और उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते रहे।
इस घटना से देश भर में आक्रोश फैल गया और विभिन्न एजेंसियों और लोगों ने इस घटना की निंदा की और दोषियों को गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी द्वारा शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें महिला दर्द में रोती हुई नजर आ रही थी। जिसके चारों ओर धुआं था।

Read More: मध्यप्रदेश : तीन नाबालिग लड़कियों की खदान में डूबने से मौत

Read More: प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देने वाला हैदराबाद निवासी गिरफ्तार

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox