Monday, May 20, 2024
HomeभिलाईBhilai: सड़कों की खराब हालत को लेकर बीजेपी के पार्षदों ने किया...
HomeभिलाईBhilai: सड़कों की खराब हालत को लेकर बीजेपी के पार्षदों ने किया...

Bhilai: सड़कों की खराब हालत को लेकर बीजेपी के पार्षदों ने किया अनोखा विरोध-प्रदर्शन

India News (इंडिया न्यूज), Bhilai: दुर्ग जिले में सड़कों की खराब हालत को लेकर बीजेपी के पार्षदों ने अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के बीजेपी के नेता और पार्षद सड़क पर उतर आए और उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों को दुर्दशा दिखाने के लिए कीचड़ से सने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया। बीजेपी पार्षदों का आरोप है कि जिस वार्ड में 27 भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

  • जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद, उसमें कोई विकास कार्य नहीं
  • घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर

एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं

यह पूरा मामला भिलाई (Bhilai) नगर निगम के बीएमशाह हॉस्पिटल के अंतर्गत आने वाली सड़क का है। लोगों का आरोप है कि यहां वार्ड के अंदर सड़कों की जगह कीचड़ दिखाई दे रहा है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन से सड़क बनाने या डस्ट डलवाने की बात कही गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद गायत्री साहू ने बताया कि भाजपा पार्षद हैं इसके चलते उनके वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है।

विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे

जिसके कारण निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम सरकार की आंख खोलने के लिए आनोखा प्रदर्शन किया। हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सड़कों में धान का रोपा लगाया। कांग्रेस के स्थानीय नेता भिलाई (Bhilai) नगर निगम अंतर्गत करोड़ों के विकास कार्य का ढिंढोरा पीट रहे थे, लेकिन सब केवल कागजों तक ही सीमित है। वार्ड 27 में 2.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे। जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में पानी भरा हुआ है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular