Monday, May 20, 2024
HomeभिलाईBhilai: ऑनलाईन सट्टे कारोबार मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
HomeभिलाईBhilai: ऑनलाईन सट्टे कारोबार मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai: ऑनलाईन सट्टे कारोबार मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

India News (इंडिया न्यूज़), Bhilai: ऑनलाइन सट्टे कें खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से कार्यवाही की है। भिलाई के 6 युवक द्वारा झारखंड में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर थे। सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस ने 6 लोगो को झारखंड से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 3 नग लैपटॉप,17 मोबाईल, 2 वाई फाई राउटर समेत अलग-अलग बैंको के एटीएम कार्ड ,चेक और पासबुक व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को बरामद किया है।

  • 244 ऑनलाईन सट्टे के कारोबार का संचालन
  • योजनाबद्ध तरीके से दबिश

मुखबिर ने दी सूचना

दुर्ग पुलिस ने लगातार ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड के चौपारण हजारीबाग रहकर महादेव ऑनलाइन रेड्डी अन्ना बुक नंबर 244 ऑनलाईन सट्टे के कारोबार का संचालन कर रहे थे। भिलाई के 6 युवक को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग पुलिस को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम झारखंड के लिए रवाना किया गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन सभी युवकों को गिरफ्तार किया गया।

कई समान बरामद

पकड़े गए आरोपियों में प्रकाश सिंह,आनंद सिंह,रिशु सिंह,नितेश सिंह,आकाश महानंद,रवि तांडी को गिरफ्तार किया है। इनमे प्रकाश सिंह,आनंद सिंह और रिशु सिंह सगे भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के पास से 3 नग लैपटॉप, 17 मोबाईल विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और चेक बुक पासबुक सहित लाखो का लेनदेन का हिसाब किताब भी बरामद किया है।

एसपी ने दी जानकारी

दुर्ग एसपी शलभ सिन्ही ने मामले का खुलासा करते हुऐ बताया है कि ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लगातार कार्यवाही कर रही है। जिसके कारण जब भी सूचना प्राप्त होती है। इसके लिए विशेष टीम का गठन कर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यो में भी पुलिस की टीम को कार्यवाही के लिए भेजा जाता है। पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अब तक 30 से अधिक ब्रांच को ध्वस्त करने में दुर्ग पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है।

Also Read: नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर किया हमला कहा-कमीशन और करप्शन के खेल में फंसी है कांग्रेस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular