Monday, May 20, 2024
Homeअंबिकापुरअंबिकापुर: 6 अप्रैल को आदिवासि के सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे...
Homeअंबिकापुरअंबिकापुर: 6 अप्रैल को आदिवासि के सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे...

अंबिकापुर: 6 अप्रैल को आदिवासि के सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

अगेल 7 महीनों में प्रदेश का विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रयासों में जुटी है। इसी बीच आगामी 6 अप्रैल को आदिवासियों के उरांव समाज के द्वारा अंबिकापुर में सरहुल पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उरांव समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होने की कोशिश करेंगे। इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोगों के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

क्या है सरहुल पूजा

सरहुल पूजा मध्य-पूर्व भारत के आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व माना जाता है। जो कि प्रमुख रुप से झारखंड, छत्तीसगढ़ उड़ीसा, बंगाल और मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस पर्व के साथ ही आदिवासियों समाज का नव वर्ष शुरू हो जाता है। सरहुल त्योहार प्रकृति को समर्पित किया जाता है। इस पर्व के दौरान प्रकृति की पूजा की जाती है।

कलेक्टर ने लिया जाएजा

बता दें अंबिकापुर में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे है। इस के साथ-साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी जिले के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

कर सकते है घोषणाएं

कहा जा रहा है कि ये छत्तीसगढ़ का चुनावी साल है। जिसके कारण हो सकता है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कई घोषणाएं भी करें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular