होम / जानिए चने के आटे की रोटी के सेवन के फायदे

जानिए चने के आटे की रोटी के सेवन के फायदे

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Benefits Of Consuming Gram Flour Roti:  रोटी हमारे दैनिक आहार का अभिन्न हिस्सा है। इसके बिना खाना अधूरा होता है। लेकिन हमारे घर में अक्सर गेहूं की रोटी ही बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी चने के आटे की रोटी खाई है, चने के आटे की रोटी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

खासतौर से गर्मियों के मौसम में चने की आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि चने के आटे की रोटी खाने से पटे को ठंडक पहुंचती है और पेट की गर्मी दूर होती है। चने के आटे की रोटी पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। चने के आटे की रोटी में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं चने के आटे की रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चने के आटे की रोटी खाने के फायदे

1-चने के आटे की रोटी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने का आटे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

2- चने के आटे की रोटी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज जैसी बीमारियां दूर होती है।

3- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) दिल के लिए काफी खतरनाक साबित होता है, इसलिए इसको नियंत्रित रखना काफी जरूरी होता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए चने के आटे की रोटी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

4- चने के आटे की रोटी का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है, क्योंकि चने का आटा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

5- चने के आटे में प्रोटीन (Protein) की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप चने के आटे से बने रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

6- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप चने के आटे की रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन नियंत्रित रहता है।

7- चने के आटे की रोटी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल कंट्रोल रहता है। क्योंकि चने के आटे में फाइबर की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

ये भी पढ़े: जानिए संतरे का जूस पिने के फायदे

ये भी पढ़े: जानिए कच्चे आम से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

ये भी पढ़े: जानिए भिंडीं को लंबे समय तक कैसे करें स्टोर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox