Special Coverage on Mahashivratri from MP मध्य प्रदेश(madhya pardesh) के सीहोर जिले(Sehore district) में सहस्त्रलिंगेश्वर धाम (Sahastralingeshwar Dham)एक ऐसा तीर्थ स्थल है जो भोले के भक्तों का 300 सालों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां विराजमान शिवलिंग में एक हजार शिवलिंग समाहित हैं। कहा जाता है कि सदियों पुराना यह मंदिर सीवान नदी (Siwan River)से निकली प्रतिमा को इसी नदी के किनारे ही स्थापित कर दिया गया और यहीं शिव शंकर का सहस्त्रलिंगेश्वर धाम मंदिर बना दिया गया था
Special Coverage on Mahashivratri from MP
Read More: Lines on Mahashivratri 2022 खत्म हुआ इंतजार आ गया भोले को मनाने का त्योहार
वैसे तो पूरा साल ही यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन आज महाशिवरात्रि का महापर्व है। आज सीहोर के इस मंदिर में श्रद्धालु अपने भोले नाथ को रिझाने के लिए पहुंचे हुए हैं। मंदिर की प्रसिद्धी इतनी है कि यहां मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी आज भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने भी श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं।
Special Coverage on Mahashivratri from MP
Read More: Mahashivratri Special 1 मार्च को शाम 6 बजे शुरू होगा उत्सव, 2 मार्च की सुबह तक चलेगा
महाशिवरात्रि पर होती है मंदिर में विशेष पूजा
जैसे की आज महाशिवरात्रि है इसलिए सहस्त्रलिंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर सुबह से ही जारी है। लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंदिर में ही अलग कीर्तन मंडलियां भजन कीर्तन आदि कर रही हैं। मंदिर प्रशासन ने बताया कि आज भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। आज की रात मंदिर में विशेष पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।
Special Coverage on Mahashivratri from MP
Read More: Mahashivratri 2022 Special कैसे रिझाएं महादेव को जानिए व्रत की सही विधि