Russia-Ukraine War Update युद्ध के पांचवें दिन रूसी सेना (Russian army in ukraine)ने यूक्रेन में भारी तबाही मचा दी है। पुतिन सेना (Putin’s army in ukraine)ने यूक्रेन सेना पर जमकर हमला बोलते हुए सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। वहीं इस हमले में 70 से अधिक यूक्रेन सैनिक भी मारे जाने(70 Ukrainian soldiers killed) का दावा मास्को ने किया है। यह हमला यूक्रेन के ओख्तिरका शहर(Oktirka city) में किया गया है। रूसी सेना की बमवर्षा इतनी जोरदार थी कि यूक्रेन की सेना को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Russia-Ukraine War Update
युद्ध विराम की वार्ता विफल
यूक्रेन की ओर से युद्ध रोकने के लिए वार्ता का प्रस्ताव मास्को (Moscow)को भेजा गया था। यह बैठक बेलारूस (Belarus)में सोमवार को हुई थी जो कि विफल रही है। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (united nations human rights council)में भी इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई थी। इस डिबेट में भी 13 देशों ने तो हिस्सा ही नहीं लिया जबकि पक्ष में 29 देशों के प्रतिनिधियों ने वोट डाली है।
युद्ध विराम की वार्ता विफल
Read More: Daughters of MP Trapped in Ukraine सरकार से लगाई मदद की गुहार
रूसी सेना लगातार पांच दिनों से यूक्रेन पर कब्जा करने की नियत से आक्रमण किए हुए है। लेकिन अभी तक रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा नहीं कर पाई है। पुतिन सेना की जल, थल और वायु सेना लगातार यूक्रेन पर तीन ओर से हमला कर रही है। इस बीच नाटो देशों ने भी यूक्रेन को सैन्य मदद भेजने की बात करने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की तैयारी शुरू कर दी है।
रूस का रहा है परमाणु हमले की तैयारी
Read More:Update on the Situation in Ukraine सीहोर के बेटे ने लगाई पिता से गुहार, पापा दो दिन से कुछ नहीं खाया