होम / Shani Uday 2024: शनि देव आए फुल पावर में, इन राशि वालों ने की गलती तो देंगे सजा!

Shani Uday 2024: शनि देव आए फुल पावर में, इन राशि वालों ने की गलती तो देंगे सजा!

• LAST UPDATED : March 18, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), Shani Uday 2024: शनि उदित हो चुके हैं और अब गलती करने वालों को कठोर दंड देने आ रहे हैं। आपको शनि के प्रकोप से बचना होगा अन्यथा आपको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है। शनि अस्त थे, अब शनि उदय हो गए हैं। यानी शनि पूरी ताकत के साथ वापस आ गए हैं।

पंचांग के अनुसार आज ही शनि की चाल में बदलाव हुआ है। शनि 18 मार्च 2024 को प्रातः 7:49 बजे अस्त से उदय हो गये हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनकी अपनी राशि है।

कुम्भ राशि का स्वामी शनि को माना जाता है। शनि के उदय होने से उन राशियों को अधिक सावधान रहना होगा जिन पर शनि की महादशा, साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है।

इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर

2024 में कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या और मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसलिए इन 5 राशि वालों को ऐसे काम करने से बचना होगा जिससे शनि नाराज हों। इसके साथ ही इन राशि वालों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि (Mesh Rashi) – मंगल की राशि मेष भी शनि के प्रभाव में है। शनि देव की दृष्टि आपके 11वें भाव पर है। लाभ स्थान पर शनि की दृष्टि के कारण कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन या उन्नति के लिए गलत कामों से दूर रहें। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको अपनी बहीखातों व्यवस्थित रखनी होंगी। नियम-कानून का पालन करना होगा। अन्यथा शनिदेव दंड देने में देर नहीं करेंगे। इस अवधि में शत्रु भी सक्रिय रहेंगे।

तुला राशि (Tula Rashi) – आपके पंचम भाव में शनि का उदय हो रहा है। यह शिक्षा और प्रेम संबंधों का भी घर है। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें अपने पार्टनर के प्रति अधिक वफादार रहना होगा। अन्यथा आपको ब्रेकअप की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

दिखावा करने वालों से दूरी बनाकर रखें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो समर्थकों का सहयोग मिलेगा लेकिन आपको अपने वादों पर खरा भी उतरना होगा।

मीन राशि (Meen Rashi)- शनिदेव आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं। 12वें भाव में शनि का उदय इस बात का संकेत है कि अब आपको धन के मामले में अधिक सतर्क रहना होगा। गलत चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें।

व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से बचें. शेयर बाजार में निवेश बहुत सोच समझकर करना होगा। मीन राशि वालों को वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

शनि के उपाय (Shan Upay)
शनिवार के दिन घर के पास शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। रोगियों की सेवा करें, गरीबों को भोजन करायें। पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करें। शनि चालीसा का पाठ करें। दूसरों की आलोचना न करें।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox