होम / World Hindi Day 2024: राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में क्या है अंतर, जानें

World Hindi Day 2024: राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में क्या है अंतर, जानें

• LAST UPDATED : January 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) World Hindi Day 2024: देशभर में आज यानी 10 जनवरी 2024 को वर्ल्ड हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। विदेशों में हिंदी के महत्व को समझाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस को हर साल अलग-अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के जरिए हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ाना है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हिंदी दिवस

इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक ही उद्देश्य है, वो हैं हिन्दी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना। इस मौके पर भाषा को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है।

क्यों है हम भारतीयों के लिए वर्ल्ड हिंदी दिवस खास

सबसे पहले विश्‍व हिंदी सम्मेलन साल 1975, 10 जनवरी को नागपुर में आयोजित हुआ था। यहीं कारण है कि इस दिन को विश्‍व हिंदी दिवस के रूप में सभी लोग सेलिब्रेट करते है। हिन्दी भाषा दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में एक है। विश्‍व हिंदी दिवस मनाने का एक मकसद यह भी है कि इसके जरिए दुनिया के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधना है।

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर हैं।

यें तो हम सभी जानते हैं कि 14 सितंबर के दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था। इसी दिन को याद करते हुए राष्ट्रीय हिंदी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। जबकि विश्व हिंदी दिवस का मकसद विश्व में हिंदी भाषा का बढ़ावा देना है। आम भाषा में कहें तो हिन्दी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करना। भारत सरकार ने 10 जनवरी, 2006 को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

Also Read: Ram Mandir Ayodhya Donation: राम मंदिर के उद्घाटन के लिए इस..

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox