India News(इंडिया न्यूज़), Shubman-Sara Spotted: अभी हाल ही में शुभमन गील केवल अपनी प्रोफैश्नल ही नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में बने हुए। पिछले कुछ समय से उनका नाम सचिन तेंदूलकर की बेटी सारा के साथ जोड़ा जा रहा है। वैसे देखा जाए तो अब तक इस रूमर्ड कपल ने अपना रिशता ऑफिशियली कबुला नहीं है। वहीं शुभमन को वर्ल्ड कप के बीच सारा के साथ स्पॉट किया गया है। इन दोनों का साथ का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया।
फैंस के लिए अब तक भी इस बात पर यकिन मुश्किल है की ये दोनों डेट कर रहे है। इसे पहले भी सारा तेंदूलकर को स्टेडियम में शुभमन को चियर करते देखा गया।
मंगलवार की रात मुंबई में लग्जरी मॉल ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ का लॉन्च हुआ था। जिस मौके पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सारा और शुभमन को एक साथ देखा जा सकता है। वीडियो में सारा और शुभमन ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ के इवेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे है। परंतु उनकी नजर कैमरामैन पर पड़ते ही, शुभमन वहीं रुक गए। जिसके बाद उन दोनों को अलग अलग निकलते देखा गया। इससे पहले भी कई बार सारा और शुभमन का नाम एक दूसरे से जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है।
Read more: CG Election 2023: छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी, कांकेर के गोविंदपुर मैदान में करेंगे जनसभा
CG Election 2023: जानें भूपेश बघेल कितनी संपत्ति के हैं मालिक