होम / Minority voters: अल्पसंख्यक वोटर 2023 में किसका देंगे साथ? देखें रिपोर्ट

Minority voters: अल्पसंख्यक वोटर 2023 में किसका देंगे साथ? देखें रिपोर्ट

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Anant Sharma, Minority voters: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा सम्मेलन राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी शामिल हुए। आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक वोटरों को साधने की कोशिश करती नजर आ रही है। प्रदेश में इसे लेकर सियासत देखने को मिल रहा है।

  • कुल 2.55 करोड़ आबादी में पांच लाख मुस्लिम मतदाता
  • आरक्षित सीट पर 26 हजार मुस्लिम मतदाता

पोस्टरबाजी की सरकार 

प्रदेश की कुल 2.55 करोड़ आबादी में पांच लाख मुस्लिम मतदाता हैं। रायपुर में 88 हजार, बिलासपुर में 67 हजार, राजनांदगांव में 37 हजार और बस्तर की आरक्षित सीट पर 26 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अल्पसंखयक मोर्चा का सम्मेलन किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के शीर्ष पदाधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में केवल पोस्टरबाजी और श्रेय लेने वालों की सरकार चल रही है। हम मोदी मित्र बनाकर गैर राजनीतिक लोगों को भी बीजेपी के पक्ष में जोड़ेंगे। बीजेपी कभी भी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं रही है। प्रधानमंत्री की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुसलमानों को ही मिल रहा है।

अल्पसंख्यक वर्ग सरकार के साथ

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन को लेकर प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के सामने ढोंगबाजी काम नहीं आएगी। अल्पसंख्यक वर्ग कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के साथ है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ है। 90 विधानसभा में एक भी अल्पसंख्यक को यह टिकट दिए।

साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या इनमें इतना हिम्मत है? अगर है तो टिकट भी दे। खाली झूठ बोलने का नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी मंत्र हिमाचल कर्नाटक में देख अब छत्तीसगढ़ राजस्थान में देखेंगे। देश मे एंटी लहर चल रहा है, एंटी लहर से मोदी सरकार डरी हुई है।

प्रदेश में अल्पसंख्यक वोटरों को साधने में भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इधर कांग्रेस सरकार का दावा है कि अल्पसंख्यक वोटर कांग्रेस पार्टी के साथ है। 2023 विधानसभा चुनाव में देखना होगा अल्पसंख्यक वोटर किस पार्टी के साथ होते हैं।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox