होम / Chandrayaan 3 landing: मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- देशवासियों केे लिए गौरव का पल

Chandrayaan 3 landing: मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- देशवासियों केे लिए गौरव का पल

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 landing: मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, ‘मिशन चंद्रयान-3’ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं।इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है। आप सबको देश का सलाम!

देश के मान-सम्मान को बढ़ाते रहें

वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिहं देव ने कहा कि आज हमारे वैज्ञानिकों ने भारत का सर पूरे विश्व में बहुत ऊंचा कर दिया है। सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद। इसी प्रकार देश के मान-सम्मान को बढ़ाते रहें, विज्ञान को आगे ले जाते रहें और अंतराष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाते रहें। इसके लिए शुभकामनाएं।

हमारा प्यारा तिरंगा

वहीं इस सफलता पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि विजय विश्व हमारा प्यारा तिरंगा अब पृथ्वी से दूर चंद्रमा पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। #Chandrayaan3 की इस सफलता के बाद आगामी पीढ़ी के लिए “चंदा मामा दूर के नहीं बल्कि हमारी पहुँच के” बताये जायेंगे। #VikramLander की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए @isro के सभी वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई व ढ़ेरों शुभकामनायें। #IndiaOnTheMoon

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox