होम / Chandrayaan-3 Scientist: मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में प्रदेश की इस युवा ने दिया अपना योगदान

Chandrayaan-3 Scientist: मिशन चंद्रयान-3 की सफलता में प्रदेश की इस युवा ने दिया अपना योगदान

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Scientist: आज देश का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया। आज इस महत्वपूर्ण सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए इसके एक और गर्व की बात है। इस सफलता में इसरो के वैज्ञानिकों की टीम में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला के.भरत नाम का युवक भी इस टीम में शामिल है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर लैंड करने में भरत की अपनी एक अहम भूमिका है उसने भी देश के वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

  • फीस की दिक्कत से टीसी कटवाने की नौबत
  • आईआईटी धनबाद के लिए चयन

गरीबी से नहीं माना हार 

छत्तीसगढ़ की धरती का एक कस्बा चरौदा भिलाई पहुंचते हैं। यहां एक लड़का था- के. भरत कुमार। भरत के पिता बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते थें। इसके लिए आर्थिक समस्या आड़े आती थी। के भरत की मां ने चरौदा में एक टपरी पर इडली चाय बेचने का काम शुरू किया। चरौदा में रेलवे का कोयला उतरता-चढ़ता है।

कोयले की इसी काली गर्द के बीच भरत मां के साथ यहां चाय देकर, प्लेट्स धोकर परिवार की जीविका और अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत कर रहा था। भरत की स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चरौदा में होने लगी। जब भरत नौवीं में था, फीस की दिक्कत से टीसी कटवाने की नौबत आ गयी थी, पर स्कूल ने फीस माफ की और शिक्षकों ने कॉपी किताब का खर्च उठाया।

गुदड़ी के लाल

भरत ने 12 वीं मेरिट के साथ पास की और उसका आईआईटी धनबाद के लिए चयन हुआ। फिर आर्थिक समस्या आड़े आई तो रायपुर के उद्यमी अरुण बाग और जिंदल ग्रुप ने भरत का सहयोग किया। यहाँ भी भरत ने अपनी प्रखर मेधा का परिचय दिया और 98 प्रतिशत के साथ आईआईटी धनबाद में गोल्ड मेडल हासिल किया।

जब भरत इंजीनियरिंग के 7वें सेमेस्टर में था तब इसरो ने वहां अकेले भरत का प्लेसमेंट में चयन किया और आज भरत इस चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा है। आज मात्र 23 साल का हमारा यह युवा के. भरत कुमार चंद्रयान-3 की टीम के सदस्य के रूप में ‘गुदड़ी के लाल’ कहावत को सही साबित कर रहा है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox