होम / Thakur Pyarelal Singh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के मूर्ति का किया अनावरण

Thakur Pyarelal Singh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के मूर्ति का किया अनावरण

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Thakur Pyarelal Singh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जन्म स्थली ग्राम सेमरादैहान में उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वे ग्राम डूमरडीह में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। जहां उन्होंने संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया है। वहीं भाजपा के 15 साल के शासन काल पर जमकर निशाना भी साधा।

  • भाजपा के 15 साल के शासन काल पर जमकर निशाना
  • राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया

नक्सल प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कार्यकर्ता आंदोलन के जनक ठाकुर प्यारेलाल सिंह की मूर्ति का अनावरण करने में यहां (Rajnandgaon) पहुंचा था। इसके बाद मजदूर किसान सम्मेलन में हम पहुंचे छत्तीसगढ़ के 3 जिलों को नक्सली मुक्त होने के केंद्रीय गृह मंत्री वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कोंडागांव नक्सली मुक्त हो चुका था। अभी दो जिलों की क्या स्थिति है इसकी जानकारी ले रहे हैं। यह केंद्र का ही काम है कौन से जिले नक्सल प्रभावित है और कौन से जिले नक्सल प्रभावित नहीं है इसका निरीक्षण करें।

भारत माता की हत्या

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयान (भारत माता की हत्या) को लेकर उसे समझाते हुए कहा कि नेहरु जी ने बताया था भारत माता कौन है? यहां कि जमीन को, नली-नालों को आजादी नहीं चाहिए। आजादी यहां के लोगों को चाहिए। देश के नागरिक ही भारत माता है। जिस प्रकार मणिपुर में 100 दिनों उपर से जल रहा है, जिस प्रकार से हिरयाणा में डबल इंजन की सरकार के रहते हुए राज्य में हत्या हो रही है। इन सारी बातों पर सरकार जैसे मुंह बंद किए बैठी हुई है। इसी वजह से उन्होंने कहा कि भारत माता की हत्या हुई है।

Also Read:

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox