होम / 5G Spectrum Auction : सबसे किफायती 5G नेटवर्क देगी Jio, 88,078 करोड़ में खरीदा 5G स्पेक्ट्रम

5G Spectrum Auction : सबसे किफायती 5G नेटवर्क देगी Jio, 88,078 करोड़ में खरीदा 5G स्पेक्ट्रम

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़ : 5G Spectrum Auction : 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की दौड़ में रिलायंस जियो ने बाजी मार ली है। रिलायंस ने नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर 88,078 करोड़ रुपये (59%) में 5G स्पेक्ट्रम खरीदा है। अब रिलायंस जल्द ही 5G सर्विस प्रोवाइड करवाएगा। यह जानकारी Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने खुद दी । 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में रिलायंस ने देश की टेलीकॉम सेक्टर की कंपनीयो को पीछे छोड़ कर 5G स्पेक्ट्रम के आधे से ज्यादा हिसे पर अपना कब्ज़ा कर लिया है।

 

5G स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को कमाएगी 1,50,173 करोड़ रुपये।

5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में टेलीकॉम कंपनी ने अलग अलग बोली लगा कर आपने हिसे पर कब्ज़ा किया है लेकिन इस नीलामी में सबसे ज्यादा हिसा रिलायंस जिओ का है। बाकी टेलीकॉम कंपनियों जैसे भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी नेटवर्क सभी ने मिलकर 62,095 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है। जानकारी के लिए बता दें कि 5G नीलामी से सरकार को कुल 1,50,173 करोड़ करोड़ मिले हैं।

किस कंपनी ने कितना हिसा खरीदा

5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में 7 दिनों में लगभग 40 राउंड हुए है। लेकिन आखरी राउंड में रिलायंस ने सबसे अधिक बिड लगाकर 5G स्पेक्ट्रम का आधे से जायदा हिसा अपने नाम कर लिया है। रिलायंस के प्रतिस्पर्धा कंपनी ने भी अपनी बोली लगाई है। यह 5G स्पेक्ट्रम का हिसा मेगा हर्ट्ज़ में होता है।

कंपनी नाम  खर्च किये (करोड़ में) खरीदा (MHz)
रिलायंस जिओ 88,073 24,740
भारती एयरटेल 43,084 19,867.8
वोडाफोन आईडिया 18,799 6,228.4
अडानी नेटवर्क 212 400

 

जियो देगा सबसे कम दामों में 5G नेटवर्क सर्विस 

रिलायंस जियो ने देश के सभी 22 सर्किल के लिए 700MHz स्पेक्ट्रम खरीदा है। जिस के लिए अच्छी कीमत का भुगतान करना पड़ा। एक्सपर्ट की माने तो 5G सर्विस के लिए 700MHz सबसे बेहतरीन फ्रिक्वेंसी होने के साथ इसकी डाउनलोडिंग स्पीड भी अच्छी होगी।

5G Spectrum Auction

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबनी ने कहा कि जियो ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली किफायती 5G सर्विस जल्द की लागु करेगा । जियो 5G भारत की डिजिटल क्रांति को गति देगा। खासतौर पर शिक्षा, हेल्थ, कृषि, विनिर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे सेक्टर में जियो 5G मददगार साबित होगा। 5G नेटवर्क से काम में तेजी आएगी।

भारत नई टेक्नोलॉजी के साथ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की रह पर

भारत हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी को लेन के लाइट तट पर रहा है। जब भारत में 5G स्पेक्ट्रम की बात चल रही थी तो भारत तरक्की रह पर चल रहा था। इसी बात हवाला देते हुए रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था और आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह सोच ने जियो को जन्म दिया है।

जियो के 4G सर्विस की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है। 4G सर्विस ने तब नेटवर्क क्षेत्र में एक क्रांति का काम किया था। अब भारत में जियो 5G तकनीकी के सेक्टर में लीड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिओ अभी 4G नेटवर्क सर्विस दे रहा है लेकिन अब 5G स्पेक्ट्रम की खरीद के बाद जल्द ही 5G नेटवर्क सर्विस प्रोवाइड करेगा।

यह भी पढ़ें : 5 साल बाद राज्य में मिली छात्र संघ चुनाव की अनुमति, सितंबर में होगा छात्र संघ का गठन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub.

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox