होम / Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर जानें पूजन विधि, समय और मंत्र

Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर जानें पूजन विधि, समय और मंत्र

• LAST UPDATED : November 23, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भक्त उपवास करते है। और बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। देवउठनी एकादशी 24 एकादशियों में से सबसे महत्वपूर्ण एकादशी है। इसे शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। देवउठनी का हिंदू धर्म में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। ये दिन पूरी तरह से भगवान विष्णु को समर्पित है।

देवउठनी एकादशी 24 एकादशियों में से सबसे महत्वपूर्ण एकादशी है। इसे शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। कहा जाता है कि अगर सिर्फ देवउठनी एकादशी के दिन उपवास कर ले तो सारी एकादशी का पुण्य भक्तों का प्राप्त होता है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को है।

देवउठनी एकादशी तिथि और समय

एकादशी तिथि आरंभ – 22 नवंबर 2023 – रात्रि 11: 03

एकादशी तिथि समाप्त – 23 नवंबर 2023, रात्रि 09:01

पूजा का समय- सुबह 06:50 से सुबह 08:09 तक

पारण का समय – 24 नवंबर 2023- सुबह 06:51 से सुबह 08:57 तक

देवउठनी एकादशी पर कैसे करें पूजा

इस दिन लोग सुबह जल्दी स्नान करते है। इसके बाद भगवान विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और पंचामृत, फल, तुलसी पत्र और भोग भगवान को लगाए। आखिर में भगवान विष्णु के मंत्रों को जाप करें। और अंतिम में विष्णु जी की आरती श्रद्धा के साथ करें। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु को गन्ना, सिंघाड़ा और सेवइयां अर्पित करने का भी विधान है।

भगवान विष्णु जी के मंत्र

    • ॐ आं संकर्षणाय नम:
    • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
    • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
    • ॐ नारायणाय नम:
    • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

  Read More: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox