नाखून जितनी है ये मछली, आवाज से कर देती है नाक में दम

P.C- Pinterest 

हमारी धरती पर ऐसे बहुत से जीव-जंतु हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते।

 आज हम आपको एक ऐसी ही मछली के बारे में बताएंगे, जो आसपास भी हो, तो आपका जीना मुश्किल कर देगी।

डेनियोनेला सेरेब्रम नाम की इस मछली को साल 1980 में खोजा गया था, लेकिन इसे साल 2021 में पहचाना जा सका।

 ये बेहद छोटी मछलियों की प्रजाति से है और इसका साइज़ सिर्फ नाखून जितना होता है।

 हाल ही में शोधकर्ताओं को इस मछली के बारे में एक दिलचस्प बात पता चली।

 अपने सोनिक मसल्स और ड्रमिंग कार्टिलेज के ज़रिये मछली गोली की आवाज़ जितनी तेज़ आवाज़ कर सकती है।

 इसकी 10-12 मिलीमीटर से आवाज़ 140 डीबी हो सकती है, साधारण भाषा में कहा जाए तो ये विमान के उतरते और उड़ते वक्त जितना शोर है।