बेटी के कमरे में सुनाई दे रही थी डरावनी आवाजें, पता चला तो होश उड़ गए
अक्सर पुराने घरों में दीवारों या अलमारियों के पीछे अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
ये बातें कभी ऐतिहासिक तो कभी डरावनी होती हैं, जो लोगों को परेशान कर देती हैं।
हाल ही में एक महिला ने अपने घर से जुड़ी ऐसी ही कहानी टिकटॉक पर शेयर की।
उसने बताया कि उसकी बेटी को 8 महीनों से देर रात अपने कमरे से डरावनी आवाजें सुनाई देती थीं।
उसने दीवार में एक छेद देखा तो नजारा डरा डेने वाला था।
दीवार के पीछे एक छोटे से हिस्से में लगभग 50,000 भिनभिनाती मधुमक्खियों की एक झुंड था।
महिला ने बताया कि पहले दिन एक मधुमक्खी पालक ने दीवार से 20,000 मधुमक्खियाँ और 100+ पौंड (45 किलोग्राम) छत्ते को हटाया।