भारत में यहां बारिश ने मचाया कहर

सिक्किम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड से माहौल बहुत खराब हो गया है। 

इस हादसे में उत्तरी सिक्किम तबाह हो गया है। अभी भी यहां 2000 लोग फंसे है। 

मंगन से लाचुंग तक लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ। 

वही सिक्किम प्रशासन अभी भी पर्यटकों को निकालने की कोशिश कर रही है। 

खराब मौसम के कारण एयरलिफ्ट करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

दरअसल, पूरी रात भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 क्षतिग्रस्त हो गया है। 

इस हादसे के कारण पश्चिम बंगाल से सिक्किम का संपर्क टूट गया है। 

भारत में यहां बारिश ने मचाया कहर