नीम करोली बाबा ने कहा था, अच्छे दिन आने से पहले दिखती हैं ये 5 चीजें

नीम करोली बाबा ने कहा कि इंसान के अच्छे दिन आने से पहले उसे पांच संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नीम करोली बाबा की गिनती 20वीं सदी के महानतम संतों में होती है। नीम करोली बाबा को लोग हनुमान जी का अवतार मानते थे।

सपने में पिता नीम करोली बाबा के अनुसार सपने में पितरों का दिखना व्यक्ति के अच्छे दिन आने का संकेत है। जिन लोगों के सपने में पूर्वज आते हैं वे बहुत भाग्यशाली होते हैं।

नीम करोली बाबा के अनुसार अगर सपने में पितर दिखें तो यह शुभ संकेत है।

                 गौरैया या पक्षी सपने में पक्षियों को देखना या उनका घर के दरवाजे पर आना एक बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत होता है। विशेषकर गौरैया या पक्षी का दिखना शुभ होता है।

                 संतों के दर्शन अगर आपको सपने में साधु-संत दिखें तो समझ लें कि आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होने वाली हैं।

                आंतरिक पुकार सुनो कई बार इंसान कन्फ्यूज रहता है, उसे समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे निकला जाए, तब ईश्वरीय नियम आपके मन में प्रवेश करता है।

 जब आपकी अंतरात्मा अचानक ऐसे सुझाव देने लगे जिसके बारे में आपने पहले नहीं सोचा था तो समझ लें कि ईश्वर आपके साथ है और आपके सारे काम बनने वाले हैं।

आंखों में आंसू अक्सर मंदिर जाते ही लोगों की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। भगवान की भक्ति में डूबे लोगों की आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

व्यक्ति को ईश्वर से एक विशेष जुड़ाव महसूस होने लगता है। यह इस बात का संकेत है कि भगवान ने खुद आपको बुलाया है और जल्द ही आपको उनका आशीर्वाद मिलने वाला है।