भूल से भी न करें ये मनी प्लांट से जुड़ी ये 3 गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ होता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर में देवी लक्ष्मी का वास हो तो वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। प्रसन्नता बनी रहती है।

घर में मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर गलती से भी उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रख दिया जाए तो इसका असर घर की आय पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे की ओर झुकी हुई या फर्श को छूती हुई न हो।

अगर ऐसा हो रहा है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं। गरीबी सिर पर बैठी रहती है।

अगर आपने अपने घर में मनी प्लांट लगाया है तो इस बात का ध्यान रखें कि वह सूखने न पाए। ऐसा होना अशुभ माना जाता है।

अगर मनी प्लांट सूख रहा है तो बेहतर है कि इसकी उचित देखभाल करें या इसे बदलकर नया पौधा लगा दें।

ऐसी भी मान्यता है कि मनी प्लांट को कभी भी घर के वॉशरूम के पास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से हानि होती है।