भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) खेली जा रही है जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया है।

लेकिन इसी बीच अब ऐसी घटना घटी है जो आपको पूरी हैरान करके रख देगी।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक बुजुर्ग फैन का सिर फोड़कर हत्या कर दी है।

ये घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में घटी। आईपीएल का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था।

इस मैच के दौरान रोहित शर्मा 26 रन पर आउट हो गए जिसके बाद 63 वर्षीय सीएसके फैन बंदोपंत बापसो टिबिले ने खूब जश्न मनाया।

सीएसके फैन की हरकत से मुंबई इंडियंस के दो फैंस 50 वर्षीय बलवंत महादेव झांजगे और 35 वर्षीय सागर सदाशिव झांजगे गुस्सा हो गए।

इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने सीएसके फैन पर हमला कर दिया।

डंडे से बंदोपंत बापसो टिबिले के सिर पर हमला किया इसी बीच सीएसके फैन के सिर पर गंभीर चोट लगी

उनका सिर फट गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।