Sunday, July 7, 2024
HomeHealthHealth News: कम उम्र की महिलाओं को क्यों घेरता है ब्रैस्ट कैंसर?...
HomeHealthHealth News: कम उम्र की महिलाओं को क्यों घेरता है ब्रैस्ट कैंसर?...

Health News: कम उम्र की महिलाओं को क्यों घेरता है ब्रैस्ट कैंसर? जानें डॉक्टर ने क्या बताया

India News (इंडिया न्यूज़) Health News: आए दिन सेहत को लेके हम कई खबर पढ़ते है। इस बीजी लाइफ में लोग सबसे ज्यादा नजरअंदाज अपने सेहत को करते है। आज कल ब्रेस्ट कैंसर के कई मामले उजागर हो रहे है और ये देखा जा रहा है की यह बिमारी कम उम्र क महिलाओं को अपना शिकार बनाए जा रहा है। अब सवाल यहाँ यह पैदा होता है की कम उम्र की महिलाओं को ही यह बिमारी क्यों घेरती है? ब्रैस्ट कैंसर महिलाओं में कम उम्र में प्रहार करता है, इसके कई कारण हो सकते हैं। अनुवांशिक कारण, हार्मोनल असंतुलन, जीवनशैली और पर्यावरणीय कारक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अनियमित मासिक धर्म, देर से विवाह और मातृत्व, और हार्मोनल थेरेपी भी जोखिम बढ़ा सकते हैं।

Read More: Naxals Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली मारे गए

कैसे रख सकते है अपना ध्यान?

इस बीमारी का कोई समय या लक्षण साफ नहीं होता पर कम से कम हम अपना ध्यान रख क्र खुद को स्वस्थ रखने में पीछे ना रहे, इसका ध्यान रख सकते है। बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। 20 साल की उम्र से ही महिलाओं को हर महीने स्व-परीक्षण करना चाहिए। 40 साल की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी करवाना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण, और धूम्रपान एवं शराब से परहेज करना भी जरूरी है। इसके अलावा, परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास हो तो अधिक सतर्क रहना चाहिए और डॉक्टर से नियमित परामर्श लेना चाहिए।

Read More: Liquor Scam: STF ने कई बार डाला नोटिस, कंपनी का मालिक करता रहा नजरंदाज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular