Saturday, July 6, 2024
Homeछत्तीसगढFood Poisoning: खाने में खाया मशरूम, 12 लोगों की एक साथ बिगड़ी...
Homeछत्तीसगढFood Poisoning: खाने में खाया मशरूम, 12 लोगों की एक साथ बिगड़ी...

Food Poisoning: खाने में खाया मशरूम, 12 लोगों की एक साथ बिगड़ी तबीयत

India News (इंडिया न्यूज़), Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक खबर सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के 12 सदस्य की गंभीर रूप से तबीयत खराब हो गई। जानकारी के हिसाब से सभी ने मशरूम खाया था जिस वजह से उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई और सभी को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ गई। सभी परिवार वालों ने एक साथ बैठकर खाना खाया था, जिसके बाद सभी को उल्टियां शुरू हो गई और पेट के साथ-साथ सीने में भी दर्द शुरू हो गया।

Read More: CG Weather: 6 जुलाई के बाद झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का अपडेट

अस्पताल में हुए भर्ती

सभी की हालत को देखते हुए पड़ोसी के लोगों ने 108 को सूचित किया इसके बाद 12 लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाने लेकर गए। आपको बता दें की लोगों में 3 बच्चियां, 4 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। डॉक्टर के हिसाब से एक बच्ची और महिला की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। पड़ोसियों में चिंता का माहौल बना हुआ है की एक साथ सभी की तबीयत इतनी खराब कैसे हो गई।

Read More: Govt Schools: अचानक गिरा स्कूल की छत का प्लास्टर, 5 बच्चे हुए घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular