पूरी जिंदगी केवल गंगाजल पीता रहा ये मुगल बादशाह!

मुगल बादशाह अकबर अपने शासनकाल में सिर्फ गंगा जल ही पीते थे और इसे अपने इस्तेमाल के लिए खास तौर पर मंगवाते थे। 

अकबर अपने शासनकाल में गंगा नदी के पानी को शुद्ध और पवित्र मानते थे और उन्होंने जीवनभर इस परंपरा का पालन किया। 

इस जल से अकबर को सिर्फ शारीरिक ताजगी ही नहीं बल्कि आत्मिक शांति भी मिलती थी। 

अकबर के लिए गंगा जल लाने की विशेष व्यवस्था थी। अकबर के सैनिक नियमित रूप से शाही दरबार में गंगा नदी का जल लाते थे। 

गंगा जल के प्रति अकबर का लगाव हिंदू प्रजा से उनकी निकटता को भी दर्शाता है। 

बता दें, हिंदू धर्म में गंगा जल को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। 

अकबर का मानना ​​था कि प्रजा से निकटता पाने के लिए सहिष्णु और धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है।