Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म/अध्यात्मMauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या कब है? इस विधि से करें तुलसी...
Homeधर्म/अध्यात्मMauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या कब है? इस विधि से करें तुलसी...

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या कब है? इस विधि से करें तुलसी पूजन

India News (इंडिया न्यूज़),Mauni Amavasya 2024: माघ माह की अमावस को ही मौनी अमावस्या कहते है। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का अहत महत्व माना जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार पड़ेगा।धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है।

पौराणिक मान्यताएं कहती है कि, इस दिन मुनि ऋषि का जन्म हुआ था। इस लिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान किया जाता है। मान्यता है कि इन दिन गंगा में देवी -देवताओं का वास होता है। जिसके चलते ही लोग इस दिन गंगा में डुबकी लगाते है। इन दिन गंगा नदी का जल अमृत माना जाता है। इस दिन कुछ लोग मौन व्रत भी रखते है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबाकि, फरवरी की 9 तारिख को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर इसका शुभ मुहूर्त है। अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगा। इसी समय के अंदर यदि आप गंगा स्नान करते है तो आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशिर्वाद बना रहेगा।

बता दें कि इस दिन देश भर के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन तिल से जुड़ी चीजों, जैसे तिल के लड्डू, तिल का तेल ये चीजें दान की जाती है। आज के दिन किया गया दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। इन दिन दान करने से दोगुना मिलता है। भगवान की कृपा बरसती है।

Also Read: Uniform Civil Code: उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी को दी मंजूरी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular