Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म/अध्यात्मMauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये...
Homeधर्म/अध्यात्मMauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये...

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, रखें इन बातों का ख्याल

India News (इंडिया न्यूज़), Mauni Amavasya 2024: माघ माह की अमावस को ही मौनी अमावस्या कहते है। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का अहत महत्व माना जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शुक्रवार पड़ेगा।धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है।

भूलकर भी न करें ये गलती

मौनी अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। यदि आपको इस दिन नींद आती है तो इस दिन भगवान का ध्यान करें। इस दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें। यदि आप किसी भी कारण के चलते गंगा स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही नहाने वाले वाली में गंगा जल मिलाकर इससे स्नान करें।

पौराणिक मान्यताएं कहती है कि, इस दिन मुनि ऋषि का जन्म हुआ था। इस लिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान किया जाता है। मान्यता है कि इन दिन गंगा में देवी -देवताओं का वास होता है। जिसके चलते ही लोग इस दिन गंगा में डुबकी लगाते है। इन दिन गंगा नदी का जल अमृत माना जाता है। इस दिन कुछ लोग मौन व्रत भी रखते है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबाकि, फरवरी की 9 तारिख को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर इसका शुभ मुहूर्त है। अगले दिन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगा। इसी समय के अंदर यदि आप गंगा स्नान करते है तो आपके ऊपर देवी-देवताओं का आशिर्वाद बना रहेगा।

बता दें कि इस दिन देश भर के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन तिल से जुड़ी चीजों, जैसे तिल के लड्डू, तिल का तेल ये चीजें दान की जाती है। आज के दिन किया गया दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। इन दिन दान करने से दोगुना मिलता है। भगवान की कृपा बरसती है।

Also Read:  World Nutella Day: आज है विश्व नुटेला दिवस, जानें क्यों है खास और क्या है इतिहास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular